मातृत्व ईश्वर का अनमोल उपहार : डॉ नीता पांडेय

360° Education Ek Sandesh Live


sunil Verma

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस

रांची : मां ईश्वर की अप्रतिम कृति और मातृत्व एक अनमोल उपहार है। मां संस्कार ,प्रेम,दया और त्याग की प्रतिमूर्ति होती है। उक्त बातें कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा की बदलती परिस्थितियों और जीवन की आपाधात्री के कारण रिश्तो में क्षण जरूर आया है लेकिन मां इन परिस्थितियों में भी सर्वोच्च और पूजनीय है। इससे पहले मां पर आधारित गीतों का एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्वस्तिका चक्रवर्ती को प्रथम, अक्षय राज मिश्रा को द्वितीय तथा अन्वी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वेदांत और लेख्या गुरुमूर्ति को सांत्वना पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में अनुभव कुमार को प्रथम ऋषभ कुमार को द्वितीय तथा दिव्यांश सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ धानी एवं आयुष सामंता को सांत्वना पुरस्कार मिला। चीफ एक्टिविटी कोआॅर्डिनेटर श्रीमती आशा राज कोआॅर्डिनेटर विनीता वर्मा, संगीत शिक्षक सतीश कुमार मिश्रा और मोनिका मुंडू ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईशान कालिंदी, रेशमा, सानिया राजवंशी, रचिता सिंह और मणि मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।