रिपोर्ट -अशोक अनन्त
(चतरा) विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन चतरा डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंहा तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डीआरसीएचओ कम वीबीडीओं डॉक्टर अजय कुमार रवि ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता संदेश जारी किए गए हैं। इस खास मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए सावधान रहने की सलाह दी है। भी बी डी सलाहकार चतरा अभिमन्यु कुमार ने बताया गया कि बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है । डॉक्टरों के अनुसार, मच्छरों से बचने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें अपने आसपास पनपने न देना है। इसके लिए निम्नलिखित जरूरी उपाय बताए गए हैं। जलजमाव रोकें, घर के अंदर या आसपास किसी भी टूटे बर्तन, पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलों या छतों पर पानी जमा न होने दें। कूलर और गमलों की सफाई, हर हफ्ते कूलर, गमलों के नीचे रखी ट्रे और पानी की टंकियों को पूरी तरह सुखाकर साफ करें। पूरी आस्तीन के कपड़े: मॉनसून के इस मौसम में बच्चों और बड़ों को पूरी आस्तीन वाले कपड़े पहनने चाहिए। मच्छरदानी का प्रयोग सोते समय हमेशा मच्छरदानी या मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।बुखार आने पर जांच यदि अचानक तेज बुखार, बदन दर्द या सिरदर्द हो, तो खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट करवाएं।
