मईयां समान योजना की राशि नहीं आने से महिलाएं नाराज

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में इन दिनों प्रतेक दिन दर्जनों महिलाएं मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आ रही है उसकी जांच करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन वेबसाइट बंद होने और जांच नहीं होने के कारण महिलाओं में मायूसी देखी जा रही है। घंटों प्रखंड कार्यालय अन्दर और बहार दर्जनों महिलाएं आशा भरी नजरों से बैठकर इंतजार करते नजर आ रहीं हैं। जानकारी हो की झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना के द्वारा 18 से 50 वर्ष के महिलाओं के खातों में ₹2500 प्रति माह दिए जाने की सराहना की जारी है वहीं इसके विपरीत वैसे महिलाएं जो मईयां सम्मान योजना के लिए फॉर्म भरे थें, लेकिन उनके खाते में अब तक सरकार के द्वारा भेजे गए किस्त की राशि नहीं पहुंचने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि साइट बंद है जिस कारण से जांच, सुधार या नया फॉर्म नहीं भरा जा सकता है। मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है साथ ही जिला के द्वारा एरर लिस्ट हमारे पास आ गया है, जैसे ही हम लोगों को आदेश मिलेगा, अभिलंब एरर हटाने का काम किया जाएगा। टारगेट आने पर नए फार्म भी भरे जा सकते हैं।

Spread the love