राजकीय मध्य बिद्यालय से समरसिबल पम्प चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पम्प बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ीगांव स्थित राजकीय मध्य बिद्यालय में पेयजल के लिए लगाये गये समरसिबल पम्प को अज्ञात चोरों ने किया था। बिद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने खेलगांव थाना में अज्ञात चोरों के बिरूद्व कांड दर्ज कराया था। इस बिद्यालय में लोक सभा चुनाव को मतदान केन्द्र बनाया गया हैं। स्कूल से समरसिबल पम्प की चोरी की घटना को गंभीरता के देखते हुए। एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने खेलगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठितटीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त आकाश कुुमार उर्फ संदीप महतो और अर्जुन भोगता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार उर्फ संदीप महतो के घर से पुलिस ने चोरी के समरसिबल पम्प बरामद किया हैं। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
……………..