मुस्तफा अंसारी मेसरा : कांके प्रखंड के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेसरा गांव में शिव अराधना का पर्व मंडा पूजा 30 अप्रैल मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंडा को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंडा पूजा की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई और ढोल-नगाड़े की थाप पर ग्रामीणों ने नृत्य करते हुए भगवान शिव की अराधना की। ग्रामीणों के द्वारा पूजा स्थल को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मुंडा पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली ने बताया कि मंडा पूजा परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया की मंडा पूजा के अवसर पर बंगाल से लोगों के मनोरंजन के लिए छउ नृत्य के कलाकार भी मंगवाए गए हैं,जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके अलावा तमाम भोक्ता गण जलते अंगारों पर चलकर शिव भक्ति का अटूट परिचय देंगे। मंडा पूजा को सफल बनाने में मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली,सचिव अरविन्द साहू,कोषाध्यक्ष प्रभात महतो,संरक्षक टिपू महतो,धनेश्वर गोंशाई,पट भोक्ता छटू लोहरा,अनिल महतो,प्रीतम लोहरा,सोहराई महतो,जलेश्वर महतो, सूरज प्रकाश महतो,सुरेन्द्र महतो,गोपी महतो,राजा महतो,रमेश मुंडा, तारकेश्वर महतो,अजित महतो,संजय मुंडा समेत अन्य ग्रामीणों के द्वारा सराहणीय भूमिका निभाई जा रही है।
