महाकुंभ स्नान के लिए 50 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

Religious

Eksandeshlive Desk

रांची : तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ 2025 में संगम स्नान के लिए लगभग 50 तीर्थ यात्रियों का जत्था रांची के मोराबादी मैदान से प्रातः 9:30 बजे रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों को रांची के विधायक सीपी सिंह ने माला पहनाकर शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुन्ना पंडित ने नारियल फोड़ एवं पूजा अर्चना कर एवं अक्षत तिलक लगाकर सभी यात्रियों को शुभ आशीर्वाद दिया। बस को संजय साहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जत्था रास्ते में काशी विश्वनाथ दर्शन एवं विंध्याचल दर्शन करते हुए प्रयाग पहुंचेगा। तत्पश्चात यात्रा का अंतिम पड़ाव रामलला दर्शन अयोध्या है। यह जत्था 30 जनवरी को वापस रांची पहुंचेगा।