चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर संस्कार भारती का संगीत समारोह आयोजित

Religious States

Eksandeshlive Desk
रांची : प्रतिपदा से प्रारंभ भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर संस्कार भारती रांची महानगर की ओर से संगीत समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें वाद्य यंत्रों तथा स्वर के धुरंधरों एवं नवोदित कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भक्ति के सागर में आद्योपांत रससिक्त किये रखा।
प्रारम्भ में सुजाता मजूमदार की टीम ने संस्कार भारती का धयेय गीत एवं सरस्वती वंदना से इसकी शुरूआत की। दीप प्रज्ज्वलन रांची महानगर के अध्यक्ष रामानुज पाठक ने किया।
इसके पश्चात भगवान राम को केंद्रित कर प्रमिला कपूर ने भोजपुरी भजन से लोगों का मन मोहा। नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अवनींद्र कुमार सिंह ने राम जी के भजन रघुवर तुमको मेरी ला” की सुंदर प्रस्तुत्ति एवं चैता सुनाकर उपस्थित श्रोताओं को झुमाया। उपेंद्र चौधरी ने बजरंगबली की महिमा को स्वर दिया। संस्कार भारती रांची महानगर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने सुगम संगीत एवं दादरा की प्रस्तुति दी।संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के संरक्षक एवं प्रसिद्ध गीतकार उमेश चंद्र मिश्र ने भोजपुरी में निर्गुण गाकर लोगों को प्रसन्न कर दिया। संस्कार भारती रांची जे संगी संयोजक सुशील मिश्र, इंदु पाराशर, जोली कुमारी एवं सुनीता देवी की प्रस्तुतियों ने भी अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे।सपन पाल एवं लल्लन जी ने अपनी अंगुलियों के जादू से तबले पर संगत करते हुए संगीत समारोह के वातावरण को मद मस्त कर दिया।
इस अवसर पर संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के नाट्य संयोजक राकेश रमण, विश्वनाथ प्रसाद, रांची महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष प्रसाद, मंत्री शशिकला पौराणिक, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार मजूमदार, विक्की माधवन एवं रानी प्रसाद भी उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन राकेश रमन ने दिया।