बारीडीह पंचायत में जेएलकेएम का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड की बारीडीह पंचायत में संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। इसे लेकर कडरू इमली पेड़ के समीप एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार महतो व संचालन जीवन गंझू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से बारीडीह पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसमें उमेश बेदिया को पंचायत अध्यक्षता बनाया गया। वहीं साहेब राम गंझू एवं अर्जुन मुंडा को उपाध्यक्ष, अमित गंझू को कोषाध्यक्ष, राजेश बेदिया को सचिव तथा सिकन्दर बेदिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश गंझू, सुकर गंझू एवं नन्दकिशोर गंझू को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार महतो ने कहा कि संगठन में सभी समुदायों के लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बारीडीह पंचायत की मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास डॉ. जयराम कुमार महतो के नेतृत्व एवं विचारधारा से ही संभव है। पंचायत विस्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया, जिला महासचिव गिरीशंकर महतो, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत मुंडा, जिला सचिव शाह मोहम्मद, अजीत महतो, खिरोधर महतो, साहेब राम गंझू, राज कुमार गंझू, अमित गंझू, राम लखन बेदिया, नेहा कुमारी,निशा कुमारी, रीता कुमारी, मालती देवी, ललिता देवी, मनीषा देवी, नेहा कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुरती देवी, सुमन देवी, मालों देवी, पैरों देवी, सिकंदर बेदिया, अर्जुन मुंडा एवं सोहन लाल ठाकुर सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Spread the love