महाराष्ट्र में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 7 लोगों की मौत

States

Eksandeshlive Desk
पुणे : महाराष्ट्र में पिंपरी चिंचवड़ शहर के तलावड़े इलाके में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त शेखर सिंह ने यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री के गोदाम में आग लगी है। फैक्ट्री में रखा सारा सामान भी जल गया। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।