महिला प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम हुआ संपन्न

Ek Sandesh Live Entertainment

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा):
महिला दिवस के मौके पर महिला प्रतिभा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रस्सी खींचना प्रतियोगिता, सुई धागा प्रतियोगिता, बैलून प्रतियोगिता ,100 मीटर रेस प्रतियोगिता, बिस्कुट खाने का प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें अटरिया ग्रुप की छात्रा, हिंदू महिला सशक्त समूह, महिला मजदूर यूनियन और कई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, उत्तरी क्षेत्र जिला परिषद देवंती देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा देवी उपस्थित हुए।कार्यक्रम का प्रायोजक ऋषभ ऑटोमोबाइल्स सह समाजसेवी मीनू गुप्ता, टीवीएस रौनक ऑटोमोबाइल सह समाजसेवी शंकर गुप्ता ने पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक वायु सेना बसंत कुमार और सह आयोजक गुड्डू नायक, अभिषेक गुप्ता, राजेश गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, नितेश गुप्ता, राजा गुप्ता, अंकित नायक, मन्नू गुप्ता, नीरज गुप्ता, छोटू गुप्ता, शिविन प्रजापति, आदित्य गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोनू गुप्ता, रितेश नायक शामिल हुवे।