महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार टेम्पो के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौत

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

मुंबई : महाराष्ट्र के सोलापुर के मालशिरस तहसील में तंदुवाड़ी गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार टेम्पो के कुएं में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मालशिरस पुलिस मौके पर पहुंची और कुंए से शवों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है। हादसे में मरने वाले सभी भक्त पंढरपुर के रंजनी गांव के रहने वाले थे। इस भयानक हादसे के बाद पूरे पंढरपुर में मातम पसर गया है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजनी गांव के रहने वाले लोग आज म्हसवड-पंढरपुर रोड से सिद्धनाथ के दर्शन करने गए थे। सिद्धनाथ के दर्शन करके गांव लौटते समय मालशिरस तहसील के म्हसवड-पंढरपुर रोड पर तंदुवाड़ी गांव के पास उनका टेम्पो कुएं में गिर गया और टेम्पो में सवार 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तंदूरी से गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गांव वालों की मदद से पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों ने कुएं से शवों को बाहर निकाला। उसके बाद शवों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हादसे में मरने वालों के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।

Spread the love