अवैध मिट्टी खनन कार्य कर रहे मिलेनियम कंपनी के ऊपर मे फुलवरिया के ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल कारवाई का किया मांग
KULDEEP RAM
टंडवा: शिवपुर कठौतिया रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में फुलवरिया गांव के ग्रामीणों के द्वारा चतरा उपायुक्त तथा जिला खनन पदाधिकारी से अवैध मिट्टी खनन करने वाले कंपनियों के ऊपर कारवाई का मांग किया है। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि फुलवरिया गांव में 30 फीट तक गहरा मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया है। जिसमें सरकारी भूमि और जंगल के भूमि शामिल हैं।
वन भूमि उजाड़ने का भी मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जंगल झाड़ी को पेड़ पौधों को नष्ट कर अवैध मिट्टी का खनन किया गया है। काफी गहरा मिट्टी काटने के उपरांत जान माल के खतरा ग्रामीणों के साथ बना हुआ है। कार्य कर रहे झांझरिया रायल तथा मिलेनियम के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई का मांग ग्रामीणों के द्वारा किया गया है। सरकार के राजस्व को चूना लगाने वाले कंपनियों के ऊपर अगर कार्रवाई में विलंब हुआ तो ग्रामीणों के द्वारा जिला मुख्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करने का की बात कही जा रही है।
