मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज में ‘नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे’ की धूम

Education

Eksandeshlive Desk

मेसरा : बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो फार्मेसी कॉलेज के प्रांगण में 6 मार्च (शुक्रवार) को ‘नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे’ उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन ‘फार्मेसी के जनक’ कहे जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर और केक काटकर की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने शिरकत की और छात्रों का मार्गदर्शन किया।

दिवाकर चौधरी (वरिष्ठ अधिकारी, जुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड, सिक्किम) उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 के आलोक में फार्मा और फार्मेसी प्रैक्टिस में उद्यमिता (Entrepreneurship) और स्टार्टअप नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। राहुल सिंह (उत्पादन प्रभारी,ट्रोइका फार्मास्युटिकल लिमिटेड,देहरादून) उन्होंने छात्रों को इन्क्यूबेशन सेंटर और फार्मास्युटिकल स्टार्टअप्स की बारीकियों से रूबरू कराते हुए इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्राचार्या रागिनी कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को एनइपी 2020 के तहत फार्मेसी पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि फार्मासिस्ट न केवल जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि वे समाज के स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक भी हैं। इस भव्य अवसर पर कॉलेज के ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, निदेशक मनोज कुमार महतो, प्रबंधक मुकेश कुमार और प्रशासिका मीना कुमारी एवं पुनम कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Spread the love