मनरखन महतो बीएड कॉलेज में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
Eksandeshlive Desk
मेसरा : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में मूक्स इन ओपन एजुकेशन विषय पर सात दिनी फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन तथा स्वागत गान से हुई। मुख्य अतिथि डीन स्टूडेंट वेलफेयर रांची विश्वविद्यालय प्रो.डॉ. सुरेश कुमार साहू ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षण पद्धतियां शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं। मूक्स जैसी खुली शिक्षण प्रणालियां शिक्षा को और सुलभ एवं समावेशी बना रही हैं। शिक्षकों को चाहिए कि वे तकनीक को अपनाकर शिक्षण की गुणवत्ता को प्रभावी बनाएं। कार्यक्रम में प्रथम सत्र के वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर बायोकेमिस्ट्री विभाग बीडीएसयू (गढ़वा) डॉ. बिमलेन्दु कुमार राय ने “लर्नर सेंट्रिक डिजिटल पेडागॉजी एंड स्ट्रक्चरिंग कंटेंट फॉर डिजिटल लर्निंग” विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया।
द्वितीय सत्र में वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर विज्ञान विभाग नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय डॉ. विजयकांत पांडे ने ‘ओपन एजुकेशन एंड ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि ऐसे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से परिचित कराते हैं, और उन्हें समय के अनुरूप अपने शिक्षण कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में तकनीकी एकीकरण भविष्य की अनिवार्यता है। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाओं को समझना और उन्हें अपनाना आज के शिक्षक के लिए आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान को अपने शिक्षण में व्यवहारिक रूप से लागू करें। ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का अनुभव प्राप्त हो सके। मौके पर प्राचार्य डॉ. दुधेश्वर महतो, ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी पुनम कुमारी सहित व्याख्यातागण शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और प्रशिक्षु मौजूद थे।
