मशहूर सिंगर अनूप घोषाल का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Entertainment States

Eksandeshlive Desk
कोलकाता : मशहूर गायक और संगीतकार अनूप घोषाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अनूप के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर कई फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनूप घोषाल ने 15 दिसंबर को कोलकाता में आखिरी सांस ली। अनूप की मौत से उनके परिवार और प्रशंसकों को गहरा झटका लगा है। अनूप घोषाल का नाम हिंदी सिनेमा के मशहूर गायकों की लिस्ट में हमेशा शामिल रहेगा। अनूप को विशेष रूप से उनकी 1983 की फिल्म ”मासूम” के लिए जाना जाता है, जिसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और अभिनेत्री शबाना आजमी ने अभिनय किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म के गाने ”तुझसे नराज नहीं जिंदगी…” को अनूप ने अपनी जादुई आवाज दी। अनूप घोषाल का ये गाना आज भी फैंस के दिलों के करीब है। अनूप घोषाल राजनीति में भी सक्रिय थे। 2011 में अनूप ने कांग्रेस की ओर से पश्चिम बंगाल के उत्तरपारा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और विजयी रहे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। अनूप घोषाल की दो बेटियां हैं।

Spread the love