मुठभेड़ में घायल नक्सली को हेलिकाप्टर से लाकर रिम्स में कराया भर्ती

360° Crime Ek Sandesh Live States

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का दिखा मानवीय चेहरा

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम/ रांची: झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का मानवीय चेहरा शनिवार को सामने आया। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुसीपी के घनघोर जंगल में एक नाबालिग नक्सली को घायल अवस्था में देखा गया। सुरक्षाबलों के जवान जख्मी नक्सली को कंधों पर बिठाकर हाथीगुरु कैंप लेकर आए, जहां प्रारंभिक इलाज कर झारखंड पुलिस के सहयोग से हेलिकाप्टर से रांची लाया गया।

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि सर्च आपरेशन के दौरान एक नक्सली धायल अवस्था में मिला। घायल नक्सली को उसके साथी छोड़कर भाग गये। पुलिस ने उसे जंगल से निकाला और उसकी जान बचाने के लिए हेलिकाप्टर से रांची लाया गया। अब उसका रिम्स में इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुसीपी क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ ह़ई थी। इसमें नक्सली घायल हो गया था।