नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म मामले मेंं पुलिस ने छह आरोपी को पकड़ा

360° Crime Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur

रांची: तुपुदाना ओपी पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामने मेंं छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। रांची सीटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि खूंटी की रहने वाली नाबालिग अपने दोस्त से मिलने रांची आयी थी। रांची आने के दौरान ही आरोपियों ने अपहरण कर लिया। और नाबालिग को तुपुदाना में ले जाकर सभी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया था।
ज्ञात हो कि तुपुदाना पुलिस को दस दिसंबर दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया और उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी राजा कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के चार नाबालिक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love