by Sunil
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर रविवार को रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में नीट-यूजी-2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक, रांची में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़कर अविलंब नीट यूजी परीक्षा को रद्द करें तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान जी अपना इस्तीफा दें। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, सोनाल शांति, बेलस तिर्की,शहबाज अहमद, बिनोद सिंह, ऐनुल हक, अजय सिंह, मदन मोहन मिश्रा,वसीम अकरम, खगेन्द्र महतो, जितेन्द्र त्रिवेदी, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सदाब खान, साकेत कुमार, मोहित राज, विपुल सिंह,सोनू तुषार, समीर, रोहित पांडे, अमन, अब्दुल रहमान,सरदार उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।
