आशुतोष झा
काठमांडू: नेपाल जनता पार्टी परसा जिला कमेटी के नेतृत्व में आज परसा जिला के मुख्य जिला पदाधिकारी गणेश अर्याल (सीडीओ) एवं जिला पुलिस कार्यालय परसा के मुख्य पुलिस अधीक्षक गौतम मिश्रा (एसपी) से मुलाकात कर चर्चा की गयी। बैठक में जिले की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ हिंदू समाज के साथ हो रही कुरीतियों पर भी चर्चा हुई। नेपाल जनता पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ नेता संतोषानंद महाराज, केंद्रीय संगठन महासचिव रजीनंद चौधरी, केंद्रीय सदस्य सुरेश साह कानू, बिनोद प्रसाद कुर्मी, पारस दुबेदी, परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी, उपाध्यक्ष धीरज साह कानू, महासचिव नबीन मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रमोद शर्मा, अंशू कुमार प्रजापति, संतोष कुशवाहा, पीयूष गुप्ता, महिला मोर्चा परसा जिला संयोजक संगीता गुप्ता, युवा मोर्चा बीरगंज नगर संयोजक दीपक सराफ भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन कार्यालय परसा एवं जिला पुलिस कार्यालय परसा में गयी नेपाल जनता पार्टी की टीम ने सीडीओ एवं एसपी को सम्मानित भी किया।