नरेंद्र मोदी ने असंभव को संभव किया, विकसित भारत के निर्माण की रखी मजबूत नींव : बाबूलाल मरांडी

360°


नेता प्रतिपक्ष ने अनुच्छेद 370 हटाने से राम मंदिर तक, कई ऐतिहासिक फैसला
रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में ऐसे ऐतिहासिक कार्यों को संभव कर दिखाया, जिन्हें कभी असंभव माना जाता था। उनके नेतृत्व में देश ने निर्णय क्षमता, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। आज भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों एवं विधायकों की बैठक आयोजित कर अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सालों से एक जनप्रतिनिधि के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 13 साल मुख्यमंत्री के रुप में तथा और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में कई ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य किया है। श्री मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया,अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया गया। तीन तलाक जैसे कुरीति को राजीव गांधी ने हटाने की हिम्मत नहीं की, उस तीन तलाक जैसे कुरीति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद से कानून बनाकर समाप्त किया तथा मुस्लिम माताओं एवं बहनों को इस त्रास्दी से बाहर निकाला।श्री मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आधारभूत संरचना का विस्तार किया गया, देश में सड़कों की जाल बिछाई गई, रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाया गया, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्राप्त किया गया। उन्होंने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास, मुफ्त में राशन, शौचालय और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है। आज किसी भी व्यक्ति की अनाज के अभाव में मृत्यु नहीं होती है, नरेंद्र मोदी सरकार में देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य उग्रवाद से प्रभावित थे। झारखंड़ भी अछूता नहीं था। लेकिन आज चारों तरफ शांति है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उग्रवाद लगभग समाप्त हो चुका है। आज के प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अविनेश कुमार सिंह एवं के के गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Spread the love