पंचायत पाताल में कांग्रेस कोर कमेटी का हुआ गठन, फुलेश्वर महतो बने पंचायत अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के निकट स्थित पाताल पंचायत में कांग्रेस पार्टी का पंचायत कोर कमेटी का गठन किया गया। पाताल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता व संचालन केरेडारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बड़कागांव विधायक सह इंटक प्रदेश सचिव अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान फुलेश्वर महतो को पाताल पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष करण मुंडा, सचिव बाबूलाल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी दिलीप महतो वही संरक्षक सागर केसरी को बनाया गया।
इस दौरान ग्रामीणो की मांग पर कई विकास कार्यों का ऑन द स्पॉट विधायक मद से अनुशंसा किया गया। जिसमें ग्राम सिमतटांड़ में चंद्रा गंझू के घर से दामोदर नदी तक पीसीसी सड़क का निर्माण, ग्राम कसिमातर में मुकुल गंझू के घर से एतवा गंझू के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण, मेडी में पुषण महतो के घर से दसई मुंडा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण व ग्राम पाताल में सरना से दामोदर घाट तक पीसीसी पथ निर्माण की अनुशंसा की गई, शीघ्र ही उक्त योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान लोगों ने पंचायत की समस्याओं से भी अवगत कराया। कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन एवं चापाकलों की सूची तथा रोड, नाली, गली निर्माण समेत अन्य मामलों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता , संतोष यादव , मनोज कुमार मुंडा, नरेश गोप,दीपक मुंडा, राजू मुंडा, बाबूलाल मुंडा, नरेश महतो, विमल महतो, अशोक महतो, गंगा करमाली, महेश गंझू, अर्जुन मुंडा, अजय मुंडा, रामजी मुंडा, बंसी महतो, गणेश महतो, राजेंद्र महतो, मुकुल गंझू, पंकज कुमार, पिंटू मुंडा, पंकज मुंडा, कुलदीप सिंह, नरेश गोप, सुरेश गोप, राजेंद्र गुप्ता, संतोष मुंडा, अविनाश मुंडा, सुरेंद्र गंजू,विजय करमाली, सूरज करमाली, अजय एक्का, पुरण मुंडा, प्रकाश लोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love