पढ़ाई से पहले संस्कार की शिक्षा देना जरूरी सफलता का मंत्र: दीदी अनिता मिश्रा

360° Ek Sandesh Live Religious

अशोक अनन्त

Hanterganj : दुर्गा पूजा समिति घंघरी बाजार पूजा पंडाल मे पुरे नवरात्र नौ दिनों तक श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।कथा वाचिका दीदी अनिता मिश्रा के द्वारा प्रतिदिन संध्या साढ़े सात से दस बजे तक कथा वाचन हो रहा है,इस कथा का श्रवन करनें सभी ग्रामवासी महिला पुरुष आ रहे हैं।भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा जीवन का मार्गदर्शन करता है जिसे श्रवण करके मनुष्य अपने जीवन को सार्थक और सफल बना सकता है।कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के चरित्र का चित्रण करते हुए दीदी ने कहा की आधुनिक परिवेश मे लोग बच्चों के संस्कार पर विशेष ध्यान ना देकर रटंत शिक्षा पर जोर दे रहे हैं जो पढ़-लिखकर भी माता-पिता और परिवार के लिए व्यर्थ साबित हो रहा है इसलिए बच्चों के लालन-पालन और शिक्षा के साथ संस्कार पर विशेष ध्यान देना चाहिए साथ हीं सभी घरों मे सनातनियों को तुलसी और रामायण अवश्य रखना चाहिए,प्रतिदिन तुलसी के पौधे मे जल देने और रामायण का पाठ करनें से दरिद्रता कभी नहीं आती और घर मे सुख,शान्ति और समृद्धी बना रहता है।कथा आयोजन मे दुर्गा पूजा समिति के अनुज कुमार चौबे,मायान्नद साव,विशाल विश्वकर्मा, आकाश चौबे,धर्मेन्द्र केशरी,दीपक चौबे,मनिष कुमार, सन्नी कुमार, रिशु कुमार, ओम प्रकाश चौबे एवं कमलेश दास का विशेष योगदान रहा है।

Spread the love