पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा

Entertainment

Eksandeshlive Desk

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर अपने फैशन अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। पेरिस फैशन वीक 2026 में उन्होंने एफिल टॉवर के खूबसूरत नजारे के बीच प्लेस जॉफ्रे में आयोजित रैंप शो में हिस्सा लिया। लॉरियल पेरिस की वैश्विक एंबेसडर ऐश्वर्या ने इस साल की थीम ‘वॉक योर वर्थ’ के तहत रैंप वॉक किया। उनके साथ मॉडल केंडल जेनर और अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया भी इस खास फैशन शो का हिस्सा बनीं।

शाही लुक में नजर आईं ऐश्वर्या: लॉरियल पेरिस के 9वें ‘ले डिफिले’ कार्यक्रम में ऐश्वर्या का अंदाज बेहद खास रहा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह डिजाइनर यारा शूमेकर की तैयार की हुई काले रंग की मखमली ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को क्राउन स्टाइल टियारा से पूरा किया। बरगंडी रंग के बालों और आकर्षक मेकअप के साथ उनका पूरा लुक शाही अंदाज लिए हुए था। रैंप पर ऐश्वर्या की मौजूदगी और आत्मविश्वास ने शो में खास आकर्षण जोड़ा। ऐश्वर्या लंबे समय से लॉरियल पेरिस से जुड़ी हुई हैं और अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। पेरिस फैशन वीक के इस शो के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है। प्रशंसक उनके शाही अंदाज, स्टाइल और रैंप वॉक की तारीफ कर रहे हैं।

Spread the love