पूर्व जैक पार्षद रानी कुमारी ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को सौंपा ज्ञापन

360°

पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों की तर्ज पर पूर्व जैक पार्षदों को भी पेंशन व अन्य सुविधाएं देने की मांग

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड क्षेत्र स्वशासी परिषद (जैक) के पूर्व पार्षदों को पूर्व विधायकों की तरह पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने संबंधी मांग पत्र वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को सौंपा। अपने ज्ञापन में पूर्व जैक पार्षद अधिकार मंच की संयोजक व प्रवक्ता रानी कुमारी ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के बाद से ही अपनी मांगों को लेकर पूर्व जैक पार्षद मुख्यमंत्री, राज्यपाल और झारखंड सरकार के समक्ष उठाते रहे, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन में 25 वर्ष बीत गए। इस दौरान कई बार झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने आश्वासन दिया कि पूर्व पार्षदों की मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रानी कुमारी ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस दिशा में यथाशीघ्र यथोचित कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया है।

Spread the love