प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शमिल हुए नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

360° In Depth

आशुतोष झा
काठमांडू : काठमांडू: अयोध्या स्थित रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नेपाल के बीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत तथा नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद भी शामिल हुए। विश्व के हजारों की संख्या में प्रतिष्ठित लोग इस समरोह के गवाह बनें। इस समरोह के साक्षी बनने के बाद अशोक कुमार बैद सहित नेपाल से आये अन्य अतिथिगण काफी खुश दिखें। इस समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को ही अशोक कुमार बैद और बीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना राजदूर पहुंच चुके थे। वहीं रविवार को राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अध्यक्ष महंत स्वामी नृत्य गोपाल दास से भेंट की। श्री वैद के साथ हिन्दू स्वयंसेवक संघ पर्सा के माधव राजपाल भी थे। अशोक कुमार बैद ने महंत नृत्य गोपाल दास को बीरगंज में 22 जनवरी को ही स्थापित हो रहे राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाबत अवगत कराया था। उल्लेखनीय है कि बीरगंज का राम जानकी मंदिर पूर्व में यहाँ के भू माफियाओं के कब्जे में था जिसे बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेश मान सिंह द्वारा बीरगंज नगरवासियों के अपार समर्थन से मुक्त कराया गया है। बीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत तथा नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि में रामलला के मंदिर के प्रांगण में 2400 किलो का एक घंटा स्थापित किया जा रहा है जिसकी ध्वनि 25 किलोमीटर तक चारों दिशाओं में गूंजेगी।