प्रदेश भाजपा ने राज्य की जनता का किया आभार

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

रांची: भाजपा रांची की सम्मानित जनता का बहनों का युवाओं का भी आभार प्रकट करती है, जिन्होंने रात 11बजे ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर मोदी जी का स्वागत और अभिनंदन किया,ये बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जनजाति गौरव दिवस के उत्साह में इसकी महत्ता में चार चांद लगा दिए।
आजादी के 76वर्षों के इतिहास में नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हे नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता,प्रदेश का जनजाति समूह उनके इस सम्मान को कभी भूल नही पाएगा। आने वाली पीढ़ियां उसे युगों तक याद करेगी। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की धरती से देश के जनजाति समाज को 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन जनजाति न्याय महाअभियान की का शुभारंभ किया।ये अभियान उन लाखों आदिवासी परिवारों केलिए है जिनपर अभी तक ध्यान नही दिया गया। ये वैसा जनजाति समूह है जो विकास की मुख्यधारा से अबतक नही जुड़े। झारखंड के लिए 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। किसान सम्मान निधि के तहत 15वीं किस्त के रूप में 18हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि आईआईएम रांची को नया भवन मिला , आईआईटी आईएसएम धनबाद को नया छात्रावास मिला।बोकारो में पेट्रोलियम आॅयल डिपो मिला।हटिया पकरा सेक्शन, तलगरिया बोकारो सेक्शन और जरंगडीह पतरातु सेक्शन पर डबल रेल लाइन का मिला। साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती,राज्य स्थापना दिवस,राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस,भाई दूज,सोहराई जैसे उत्सवों के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के हाथों से इतना बड़ा उपहार पाकर झारखंड की जनता,आदिवासी समाज खुशियां मना रहा, लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम की सफलता पच नहीं रही इसलिए उल्टी सीधी बातें,अनर्गल असंवैधानिक बातें कर रहे।इनसे राज्य की जनता अच्छे सोच की उम्मीद भी नही कर पाती। इनकी नीति नियत को जनता समझ चुकी है। राज्य के आंदोलन को बेंचा खरीदा हो उनसे झारखंड के विकास की उम्मीद करना बेमानी है। आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,एवम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी उपस्थित रहे।