पंखे के सहारे लटकता मिला महिला का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

360° Crime States

Kamesh Thakur

रांची: जगरनाथपुर थाना अंर्तगत हटिया इलाहाबाद बैंक के पास रहने वाले एक महिला ने पंखे के सहारे आत्महत्या किया। मृतिका का नाम पूजा देवी पति श्रवण कुमार गुप्ता हैं। मृतिका की शादी 2012 में श्रवण कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। सूचना मिलते ही जगरनाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पंखे से लटकता हुआ शव को उतार कर पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेजा।
मृतिका पूजा के मायके वालों ने दहेज के खातिर हत्या कर शव को पंखे के सहारे लटकाने को ससुराल वालों पर आरोप लगाया हैं। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही हैं।