राज्य के उत्सव में प्रधानमंत्री का आना राज्य का सौभाग्य : बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics


प्रधानमंत्री को 10 स्थानों पर कार्यकतार्ओं के द्वारा किये जाएंगे स्वागत
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दो दिवसीय झारखंड दौरे पर स्वागत से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड केलिए 15 नवंबर स्वर्णिम दिवस है। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है,झारखंड का जन्मदिन है और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को एक साथ कई त्योहार है । इस त्योहार को झारखंड वासियों और खासकर जनजाति भाई बहनों के साथ उत्सव मनाने प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं।यह झारखंड वासियों केलिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमसब प्रधानमंत्री जी के भव्य स्वागत केलिए जोर शोर से तैयारी में जुट जाएं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झारखंड में उत्सव का वातावरण है। सोहराई,भाईदूज जैसे सांस्कृतिक उत्सव के साथ भगवान बिरसा जयंती,राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस का सुखद संयोग है। कहा कि ऐसे में विश्व के सर्वमान्य नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी झारखंड आ रहे। उत्सवों में जनता के बीच रहना उनका स्वभाव है। उन्होंने अपना व्यस्ततम समय झारखंड को दिया यह सुखद है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सरकारी दौरे पर रांची खूंटी और उलिहातु आ रहे लेकिन पार्टी के नेता को भाजपा कार्यकतार्ओं के द्वारा भी भव्य स्वागत हो इसके लिए भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक 10स्थानों पर कार्यकतार्ओं के द्वारा स्वागत किए जायेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम एयरपोर्ट से बाहर कपूर्री ठाकुर चौक हीनू में हीनू, हिंदपीढ़ी ,डोरंडा और नामकुम मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे । इस स्थल के प्रभारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हैं। बिरसा चौक के प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल हैं जिनके साथ हटिया,धुर्वा,जगन्नाथपुर,मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ जी के साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की बहने स्वागत करेंगी।हरमू चौक पर प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू जी के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह जी के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। रातु रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ स्वागत करेंगे। एल पी एन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे ।मछलीघर के पास रणधीर वर्मा तिराहा पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार,लालपुर, कोकर, लोवर बाजार,और बरियातू मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।