राहुल गांधी के आगमन पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जायेगा : खरवार

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil

रांची: एस एस हाई स्कूल,स्टेडियम, ओरमांझी में रांची जिला कांग्रेस कमिटी के निदेर्शानुसार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की दूसरी तैयारी बैठक की गई। इस बैठक में विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के झारखंड प्रदेश आगमन पर जोरदार ढंग से स्वागत किया जायेगा तथा लाखों की संख्या में इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल करने की रणनीति और रूपरेखा बनाई गयी। इसके लिए ओरमांझी प्रखंड के सभी 18 पंचायत में प्रभारी नियुक्त किया गया है । इस बैठक में मुख्य अतिथि डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह न्याय यात्रा 15 राज्यों में 6713 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह में झारखंड प्रवेश करेगी। यह यात्रा भारतीय राजनीति में युगांतरकारी बदलाव लायेगी। इसलिए हमें इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में जी-जान से जुट जाना है। जिला अध्यक्ष डॉ महतो ने सभी कांग्रेस जनों को जत्था बनाकर टोला- मोहल्ला में इसके उद्देश्यों से जनता को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जोड़ना है।
इस यात्रा की तैयारी बैठक के विशिष्ट अतिथि माननीय खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि यात्रा रांची जिला में सर्वप्रथम ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में प्रवेश करेगी। श्री गांधी जी का ओरमांझी में झारखंडी संस्कृति और परम्परा के अनुसार भव्य रुप से स्वागत किया जायेगा। विधायक जी ने जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग एक टीम बनाकर गांव-गांव में जाकर संपर्क अभियान चलायें और ज्यादा से ज्यादा लोग को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें।