रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में सदस्यता अभियान

360° Education Ek Sandesh Live


sunil Verma
रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ की राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय रांची में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें बढ़ चढ़कर विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। सदस्यता अभियान की शुरूवात रांची विश्वविद्यालय रांची के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने किया। सदस्यता अभियान की शुरूवात करते हुए अभिषेक शुक्ला ने बताया कि आजसू के द्वारा सालो भर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में छात्र हित में अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती है और जब कभी छात्रों की आवाज बुलंद करने या उनके लिए संघर्ष की आवश्यकता महसूस होती है तो आजसू अग्रणी रहता है। आजसू सदैव छात्रों के उत्थान के लिए रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्य किए हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। वही रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मदन महतो ने कहा की आजसू हमेशा कॉलेज के छात्र छात्राओं की समस्यों को लेकर मुखर रहती है उसी का परिणाम है की आज कॉलेज के विद्यार्थियों का रुझान आजसू की तरफ है और भरी संख्या में छात्र छात्राएं आजसू से जुड़ रहे है। सदस्यता अभियान के पहले दिन लगभग 200छात्र -छात्राओं को रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय रांची में आजसू का सदस्य बनाया गया।इस अवसर पर मदन महतो, मिथलेश कुमार,अजय कुमार,अरविंद कुमार, विकास कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक मुंडा, अनिल कुमार बेदिया, राकेश कुमार, सोनेलाल कुमार, मदन साहू, अमर कुमार गुप्ता,शेखर कुमार,राज गुप्ता के अलावा कई सदस्य मौजूद थे।