रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

360° Ek Sandesh Live

रांची। राजधानी रांची में बुधवार सुबह कोकर चौक स्थित सीमा सुजुकी के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील महतो हर दिन की तरह बुधवार सुबह अपने घर के बाहर बच्चों की स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गली में पहुंचे। मौका मिलते ही दोनों ने सुनील महतो के गले से सोने की चेन झपट ली और बाइक से फरार हो गए।घटना के बाद सुनील महतो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को अपराधियों की गतिविधियों से संबंधित फुटेज मिल गई है। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Spread the love