रांची में नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी में शुक्रवार देर रात नशेड़ियों के खिलाफ सिटी एसपी शुभांशु जैन, सिटी डीएसपी दीपक कुमार और लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने अभियान चलाया। इस दौरान मोरहाबादी मैदान के आसपास लगने वाली दुकानों की जांच की गई। अवैध रूप से प्रतिबंधित नशे का सामान बेचने वाले लगभग 12 दुकानदारों का फाइन काटा गया और गुटका, सिगरेट जब्त किया गया। अभियान में तम्बाकू नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी भी शामिल थे।

Spread the love