राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर झारखंड भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर शुक्रवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू कर रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कल (24 अक्टूबर) को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह और झारखंड के संगठन मंत्री पवन साय मुख्य रूप से उपस्थित हैं। फिलहाल प्रदेश कार्यालय में बैठक जारी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर देर शाम रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने के बाद अध्यक्ष का यह दूसरा दौरा है।

Spread the love