राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर एमबी डीएवी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

Nutan

लोहरदगा: सोमवार को एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीसीए प्रभारी शिक्षक अश्विन पात्रों द्वारा कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के मध्य राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खराब बुनियादी ढांचे, ऋण और बाजार तक पहुंच की कमी और अप्रत्याशित मौसम जैसी कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, वे देश की जनता को खिलाने के लिए अथक परिश्रम करते रहते हैं। वे जमीन जोतते हैं, बुआई करते हैं बीज बोते है, पौधों को पानी देते हैं और खेत और उपज की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते है। जैसा कि हम 23 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय किसान दिवस’ मनाते हैं, यह हमारे राष्ट्र की उनकी अथक सेवाओं के लिए अपना आभार व्यक्त करने का आदर्श अवसर है। इसे ध्यान में रखते हुए, कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के बीच भारतीय किसान जीवन पर एक फैंसी ड्रेस और अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने भारतीय किसानों/स्थानीय किसानों की पोशाक पहनी और अपने हाथों में कृषि उपकरणों को पकड़कर किसानों का हमारे जीवन में महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए बच्चों ने हिंदी/अंग्रेजी/नागपुरी भाषा में अपना विचार व्यक्त किया। कुछ बच्चों ने वीडियो शूट करने के लिए पास की कृषि भूमि पर जाकर स्थानीय किसानों के साथ कुछ समय व्यतीत किया तथा उनके प्रति अपना सम्मान दर्शाते हुए उन्हें फूलों की माला भी पहनाया। इस प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी में अर्चित मिश्रा, आरव तमेरा, अभिजीत पाठक, दर्श राज, विवान राज व आकर्ष पंकज तथा कक्षा यूकेजी में अथर्व कृत, अलिका अंबर, काव्या तरुशि, काव्या गुप्ता, रक्षित झा, काव्या मुखियार कक्षा प्रथम में शिवांश शर्मा, अथर्व सिद्ध, आरोही वर्मा, परी कुमारी, प्रयांश वर्मा, दिव्यांश मेहता तथा कक्षा द्वितीय में नव्या तरुशी, प्रिंस कुमार, जीविषा बोचीवाल, रीत कुमार, आयुष कुमार व अभिराज स्पर्श ने प्रथम स्थान अर्जित किया इस प्रतियोगिता में अश्विन पात्रों, देवकी कुमारी, सोमिता दास, संगीता मित्तल, रजनी प्रसाद वी श्वेता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभायी।