AMIT RANJAN
कोलेबिरा: भारतीय जनता पार्टी,मंडल कोलेबिरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह कोलेबिरा रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष चैतन्य सिंह के पिता डारी सिंह का सोमवार की शाम 6:36 बजे सदर अस्पताल, सिमडेगा में इलाज के दौरान निधन हो गया।वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
डारी सिंह के निधन की खबर से रौतिया समाज, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर समाज के लोगों, भाजपा नेताओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि डारी सिंह का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
