रिनपास में मैराथन के विजेताओं व प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

360°

By Sunil
रांची। कांके स्थित रिनपास की ओर से अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर लोगों में समाज को नशामुक्त बनाने को लेकर सोमवार को मैराथन आयोजित की गयी। इस अवसर पर रिनपास के विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों, रिनपास के अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में रिनपास के निदेशक डॉ जयति सिमलाई व उप निदेशक मिथिलेश कुमार चौघरी ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रथम नशा मुक्ति मैराथन के विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान की। इसके साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को नशामुक्त, स्वस्थ व जागरूक समाज के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। रिनपास की इस पहल का उद्देश्य युवाओं व आमजन में नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरण करना है।

Spread the love