संपर्क, संवाद और समन्वय प्रचार अभियान का सूत्र: बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil Verma

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक संपन्न

रांची: प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में हमे संपर्क ,संवाद और समन्वय से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और कार्यकर्ता जनता से अधिक से अधिक संपर्क करें। कोई घर छूटे नहीं।हम घर घर जाकर मोदी जी का संदेश पहुंचाएं,उनका प्रणाम कहें। सभी वर्ग,समाज के बीच हमारा प्रत्यक्ष संवाद स्थापित हो,और कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को गति दें। जनता मोदी को तीसरी बार और मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के रूप में देखने केलिए उत्सुक है। एन डीए मजबूत है और जनता एन डी ए के साथ है।वही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प को तेजी से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही। कहा कि पिछले दस वर्षों में गांव,गरीब,किसान,दलित,वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े। 25करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। वहीं देश का स्वाभिमान सम्मान दुनिया में बढ़ा है।भाजपा राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे लिए देश की सेवा सर्वोपरी है। मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं में देश को मजबूत किया है।राष्ट्र की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्म विश्वास से भरा हुआ है। चुनाव के बीच के केंद्र सरकार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 100दिनों में होने वाले कार्यों की तैयारी कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024के संकल्प पत्र में जनता से प्राप्त सुझाओं को समाहित करेगी।

Spread the love