संपत्ति विवाद को लेकर भाई ने की भाई की हत्या

360° Crime Ek Sandesh Live States

Kamesh Thakur

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में मंगलवार की सुबह में संपति विवाद में सगा भाई ने भाई को रॉड़ और डंडे से मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम नितेश लाहा हैं। वह जेल से छूटकर 20 दिन पूर्व घर आया था। उसका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। उसका भाई के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या का आरोप उसके भाई विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल को देखने से यह लग रहा था कि रॉड और डंडे से मारकर नितेश की हत्या की गई है। नितेश एक शातिर अपराधी था। कई बार वह जेल जा चुका था । इसके ऊपर पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। उसके भाई विक्की पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया हैं। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।