सांसद ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र चतरा का औचक निरिक्षण

360° Ek Sandesh Live

Prajwal Kumar Mishra

चतरा: स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा में दिन गुरूवार को चतरा लोकसभा सांसद सुनिल कुमार सिंह ने औचक निरिक्षण किया। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डाॅ0 रंजय कुमार सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा के द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा का भ्रमण कराया। निरिक्षण के क्रम में सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, शिवबालक सिंह, भीम कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राकेश झा. शुभम सिंह, अभिषेक केशरी इतयादि थे। सांसद ने कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा के कार्य की काफी सराहना की। निरिक्षण के दौरान सांसद ने कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा में स्थापित मृदा जाचं प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। उन्होंने मृदा जाॅच प्रयोगशाला को देखकर काफी खुशी जाहीर की और कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा जिला स्तर पर किसानों के हित में काफी कार्य कर रही हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र, की चर्चा राज्य एवं देश स्तर पर भी काफी बार सुनने को मिला हें उन्होने कहा कि चतरा जिला में स्थापित मृदा जांच प्रयोगशाला चतरा के अलावा 12 अन्य जिलो का भी मिट्टी जांच कर रही है, सब्जी दलहन के क्षेत्र में भी कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा ने उल्लेखनिय कार्य की है। केन्द्र में 21 धान का बीज का पेटंट प्राप्त किया जो काफी सराहनीय है। यह यहाॅ कार्यरत वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों की मेहनत का फल ही है। कहा कि मैं यहाॅ के किसानों को उच्च तकनिकों को सिखने आईसीएआर, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थानए वाराणसी, आईसीएआर, रेसीड, सरसों अनुसंधान निदेशालय; भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सेवर, भरतपुर राजस्थान एवं आईसीएआर, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान बेंगलुरुए कर्नाटक भेजुगा, किसानों सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन जल्द ही कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा में किया जायेगा। जिससे की किसानों को काफी लाभ होगी। सांसद ने मोटे अनाज पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही। भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र, चतरा सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी मौजुद थे।

Spread the love