संत जेवियर्स कॉलेज में अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

360° Ek Sandesh Live


रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी के सहयोग से शनिवार को कॉलेज के फादर सी. डी. ब्रूवर सभागार में एनसी कैडेट्स एवं छात्रों के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम व आर्मी कमीशन पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत जेवियर्स कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, एस.जे. डं ए.एन.ओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। मौके पर संत जेवियर्स कॉलेज के 80 एनसीसी कैडेट्स व 120 छात्रों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया । इसके साथ ही अग्निपथ योजना व उसके लाभों के विषय में जागरूकता फैलाया गया। अग्निवीरों के चयन प्रक्रिया, पात्रता व प्रशिक्षण के संबंध में छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। एनडीए, सीडीएस, एसीसी, एनसी विशेष प्रवेश व अन्य आर्मी कमीशन के माध्यमों से अधिकारी के रूप में सेना में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया गया । वही छात्रों और कैडेट्स को अनुशासित रहने, कड़ी मेहनत करने और सशस्त्र बलों में करियर पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित की गयी।

Spread the love