संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Ek Sandesh Live

Amit Ranjan

सिमड़ेगा/कोलेबिरा: नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा की ओर से कोलेबिरा प्रखंड के अंतर्गत शाहपुर बोम्बोटोली ग्राम में संविधान दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक के नेतृत्व में किया गया। सभी लोगों के द्वारा संविधान शपथग्रहण भी लिया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रितम लोहरा ने प्राप्त किया वहीं दिव्तीय स्थान सिकंदर साहु ने प्राप्त किया वहीं तृतीय स्थान सुबोध साहु ने प्राप्त किया। मौके पर मुख्य अतिथि शाहपुर पंचायत के वार्ड जलेश्वर साहु के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर स्वामी विवेकानंद युवा क्लब बोम्बोटोली के अध्यक्ष रामलाल लोहरा, दिलीप लोहरा, नारायण साहु व अन्य लोग उपस्थित थे।