सार्थक दिवाली वह जो अंतर्मन का अंधकार दूर करे : परमजीत कौर

360° Ek Sandesh Live

कैंब्रियन स्कूल,कांके रोड में दीपोत्सव आयोजित

Sunil Verma

Ranchi सार्थक दिवाली वह है जो अंतर्मन के अंधकार को दूर करें।इस दिवाली प्रत्येक व्यक्ति प्रेम, सौहार्द, सहचर्य और अपनत्व का दीप जलाने का संकल्प लें। उक्त बातें कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कही। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश एक साथ धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज,चित्रगुप्त पूजा और छठ का पर्व मनाता है। प्रत्येक पर्व संस्कार, संयम, संस्कृति और समन्वय का खास संदेश देता है। इससे पहले बच्चों ने ‘एक छोटा सा दीया हमारा, बना जग का सहारा ‘ शीर्षक गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने छठ पूजा की परंपरा और पद्धति की भावपूर्ण प्रस्तुति दी । इसके साथ ही बच्चों के लिए पेंटिंग,तोरण, कंदील,दीया और दीपावली में प्रयुक्त सजावट की ज़रूरी सामग्री बनाने के साथ-साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित की गई। शिक्षकों के लिए विशेष रूप से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मौके पर विद्यालय को सुरुचि पूर्ण ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा परिनिशी मिश्रा और राजलक्ष्मी ने किया।

Spread the love