सावन मेला अद्वितीय महिलाओं की अद्वितीय शक्ति का प्रतीक: दीपिका पांडे सिंह

360° Ek Sandesh Live

27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ

रांची। अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा के तत्वाधान में 27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेला का शुभारंभ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फीता काटकर मंगलवार की । सावन मेले में आए सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन व स्वागत अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। मंत्री निर्मल बुधिया ने अग्रवाल सभा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। अग्रवाल महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अनुसूया नेवटिया ने कहा कि सावन मेला मे 100 से भी अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। आज सावन मेले में सैकड़ो महिलाओं ने खूब खरीदारी की व लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।

Spread the love