सीएमपीडीआई परिवार के 2 सेवानिवृत्त सदस्य को किया गया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

रांची: सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के कांफ्रेंस हॉल में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री संदीप कुमार भगत-महाप्रबंधक एवं रास बिहारी-मुख्य प्रबंधक ) शामिल हैं। इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक शंकर नागाचारी, निदेशक राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक नृपेन्द्र नाथ ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

Spread the love