सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ ढोरी एरिया का मासिक बैठक सम्पन्न

360° CCL Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बेरमो: शुक्रवार को सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र का मासिक बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया।बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने सभी शाखा के अध्यक्ष तथा सचिव को सदस्यता अभियान बढ़ाने पर दिशा निर्देश दिया तथा संगठनात्मक विस्तार एवं कामगारों के ज्वलंत समस्याओं को प्रबंधन के साथ एजेन्डा वार्ता, पत्राचार तथा मौखिक रूप वार्तालाप कर समस्याओं का निराकरण करने का भी सलाह दिए। कहा कि आगामी 14 अक्टूबर 2023 को ढोरी क्षेत्र बड़े धूमधाम से प्रत्येक वर्ष के भाँति समरसता दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की वर्तमान में NCWA-11वां वेतन समझौता में जो गतिरोध उत्पन्न हुई है। कहा कि शाखा के अध्यक्ष तथा सचिव अपने स्तर से आगामी 12,13 तथा 14 अक्टूबर को होने वाले हड़ताल शत प्रतिशत सफल हो सके। वही विनय कुमार सिंह ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने हेतु ढोरी क्षेत्र में 7 अक्टूबर को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शनिवार को एक बैठक रखी गई है। मौके पर बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री संत सिह सहित बिरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, फूली गोप, सुबीर मुखर्जी, हीरालाल रविदास, प्रमोद कुमार गौतम, अजय सिंह, भुनेश्वर, सोमनाथ मिश्रा, ललन मल्लाह,अरविन्द ठाकुर, शरद कुमार, आगस राम, छतन महतो, प्रमोद यादव आदि उपस्थित हुए।

Spread the love