सेक्रेड हार्ट स्कूल में नवरात्रि पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल में आज नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवदुर्गा स्तुति से हुई और इसका समापन रामायण के प्रसिद्ध प्रसंग रामलीला के मंचन के साथ हुआ। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, रावण, कुम्भकर्ण, विभीषण और मेघनाथ जैसे पात्रों की भूमिकाएं निभाने वाले बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों की वेशभूषा और अभिनय ने रामायण के इन अमर पात्रों को जीवंत कर दिया। वहीं, छात्राओं ने सीता, उर्मिला, देवी दुर्गा, सरस्वती और नव दुर्गाओं की भूमिका निभाकर अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया। ग्रुप सॉन्ग के जरिए नवदुर्गा का भावपूर्ण वर्णन और विभिन्न प्रदेशों के पारंपरिक नृत्यों के प्रदर्शन ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। गुजरात का डांडिया, कोलकाता की काली पूजा, असम का बिहू, महाराष्ट्र की लावणी और पंजाब का भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत करते बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला से दर्शकों की भरपूर सराहना बटोरी। रामलीला का मंचन बच्चों ने इतनी कुशलता से किया कि पूरे समय दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं।