Eksandeshlive Desk
रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के 116 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गईऔर उन्हें याद किया गया। संकल्प सभा में मुख्य रूप से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं विचारधारा है। आज देश में लोकतंत्र संविधान खतरे में पड़ा है। केंद्र की मोदी सरकार संविधान को बदलने के लिए बेताब है। देश में महंगाई वेकारी बेरोजगारी चरम पर है। देश में सांप्रदायिक उन्माद को फैलाकर सत्ता पर काबिज देश के प्रधानमंत्री पुनः दोहराना चाहते हैं। इसलिए देश की युवा संकल्प लें कि भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने धोखा दिया है। सरकारों ने अभी तक शहीद ए आजम भगत सिंह को शहीद का दर्जा भी नही दिया है जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने शहीद ए आजम शहीद का दर्जा दे दिया है।हर वर्ष दो करोड़ लोगों के रोजगार की वादा कर करोड़ों लोगों की रोजगार को छीन लिया। देश के अंदर बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए देश के युवाओं को भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए और देश हित में संघर्ष के लिए आगे आना चाहिए। शहीद ए आजम के विचार आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिरुद्ध कुमार,रोहन कुमार अमित सिन्हा हिमांशु,मनोज ठाकुर श्यामल चक्रवर्ती,राहुल वर्मा, देवू सहित कई लोग शामिल हुए।