शराब ले जा रहे तस्कर पुलिस गाड़ी देख हुए फरार, पुलिस ने बाइक व शराब को किया जब्त

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): थाना क्षेत्र के घोरीघाट पंचायत के सिमराडीह -जगनडीह मोड़ के पास से प्रतापपुर पुलिस ने मोटर साइकिल से तस्करी कर ले जा रहे 110 लीटर अवैध महुआ शराब तथा एक बाइक को जब्त किया है। इस बारे में थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग देशी अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार में खपाने की मंशा से ले जाने वाले हैं। सूचना के आधा पर तत्काल पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी धोरीघाट की ओर रवाना किया गया। तभी जगनडीह के तरफ से दो मोटरसाइकिल सवार अलग अलग बोरी में अवैध महुआ शराब लेकर आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा तो उनमें से एक तस्कर दो बोरी लदे शराब तथा बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ वहीं वहीं दूसरा शराब तस्कर शराब भरे एक बोरी के साथ बाइक लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने दोनों तस्कर की पहचान करने में सफल हुई है। जिनमें से एक का नाम अखिलेश यादव पिता सोहराई यादव एवं दूसरे व्यक्ति नाम जितेंद्र यादव पिता राकेश्वर यादव बताया जा रहा है दोनों जगनडीह गांव के रहने वाले हैं। दोनों व्यक्ति पर घटना को लेकर कांड संख्या 73/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहें।।

Spread the love