श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने कन्या के विवाह में किया सहयोग

Religious

Eksandeshlive Desk
रांची : सामाजिक एव धार्मिक संस्था एम आर एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने सोमवार निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहायता प्रदान की। कन्या नीतु कुमारी माता किरण देवी पिता सर्वेश्वर प्रसाद हरमू हाउसिंग काँलोनी, हरमू के निवासी है। कन्या के पिता ने संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव से संपर्क करके उनसे अपनी कन्या के विवाह हेतु सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। कन्या के पिता के आग्रह पर संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव ने संस्था के सदस्यों की बैठक बुलाई और सदस्यों से निर्धन कन्या के विवाह हेतु सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
कन्या की माता को संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ, ओम प्रकाश सरावगी, विशाल जालान एवं सुरेश चौधरी के द्वारा विवाह हेतु 11000 रुपये के समान का सहयोग दिया गया। जिसमें एक पीस साड़ी, दुल्हन की साड़ी का जोडा, कम्बल, मच्छरदानी, तौलिया, दुल्हे के शर्ट पेंट का कपड़ा, दुल्हे की शादी का कुरता पैजामा गठजोड़ा, चाँदी की पायल, बिछीया एवं चाँदी का मंगलसूत्र और श्रृंगार का समान भेट स्वरूप दिये गये।
मौके पर बिजय जालान, डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, शिवभगवान अग्रवाल, बिष्णु सोनी आदि उपस्थित थे।
फोटो : प्रणामी

Spread the love