श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम में रासलीला और नृत्य नाटिका की प्रस्तुति

Religious

Eksandeshlive Desk
रांची : परमहंस संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट रांची के सदस्यों ने आज संस्था के द्वारा श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा भागवत प्रसाद, भंडारे एव नृत्य नाटिका बहुत ही धूमधाम से पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में धूमधाम मनाया। आश्रम में उपर नीचे आने जाने हेतु परमहंस संत सदानंद जी महाराज के कर कमलो द्वारा एक साथ 10 दिव्यांग मरीजो के लिए एक 10 मरीजो के लिए लिफ्ट लगाए गया है। इस कार्यक्रम हेतु पुरे मंदिर परिसर को फुलो एव गुब्बरों से सजाया गया था। आज दिव्यांग आश्रम परिसर की खुबसुरती देखने लायक थी।
श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा महोत्सव के उपलक्ष्य मे संस्था के सदस्यो एवम उनके परिवार के सौजन्य से 129 वाँ श्री भागवत प्रसाद भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे मे लगभग 500 भागवत श्रद्धालुओ ने भागवत प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को उड़ीसा से आई हुई भजन गायक स्वर्ण रेखा महंता एव ग्रूप ने कलकता की रास मंडली द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी के सहयोग से संचालित किया किया गया।
कलकत्ता से आये हुए रास मंडली के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत मे भक्त प्रहलाद की कथा का मंचन नृत्य नाटिका के संग किया रसखान भक्त के भी मार्मिक कार्यक्रम का वर्णन नृत्य नाटिका में सचित्र एव भजनों के माध्यम से बहुत ही सुन्दर रूप से वर्णन किया ।
कलकत्ता से आयी हुई रास मंडली के साथ भजनो का मधुर गायन संस्था के मनीष सोनी और ग्रूप एव महिला मंडल की निर्मल जालान, पुर्णमल सर्राफ सिता शर्मा, सिद्धी जालान इनके अलावा और भी भजन गायक रास मंडली का भजन गायन मे साथ दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी. कैलाश जीवराजका विष्णु सोनी, दिलीपअग्रवाल, मनीष जालान, विशाल जालान,सुरेश अग्रवाल, सुशील गाड़ोदिया,पवन अग्रवाल, कैलाश सिंघानिया, नवल अग्रवाल महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, रमा डोकानिया, अमिता जालान, सिद्धि,विशाखा, वंदना, मनीषा जालान,रेशमा अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल रेखा पोद्दार एव संस्था के ओर भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love